विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह! बस इशारा करो और आपके मन की बात आपकी स्क्रीन पर..

By Edited By:
Published: Tue, 15 Jul 2014 09:05 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2014 07:14 AM (IST)

जरा सोचिए जो आप चाहे वह बिना टाइप किए सिर्फ आपके इशारे पर लिख जाए तो कैसा हो। जी हां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। जरा सोचिए जो आप चाहे वह बिना टाइप किए सिर्फ आपके इशारे पर लिख जाए तो कैसा हो। जी हां अब ऐसा मुमकिन है। मार्केट में एक ऐसी पोर्टेबल डिवाइस आने जा रही है जो आपकी उंगलियों के इशारे पर आपके मन की बात स्क्रीन पर लिख देगी।

यह एक कलाई बंद यंत्र है जिसे आपको अपनी उंगलियों पर लगाना होगा। इसके बाद आप जो भी शब्द को का संकेत करेंगे वो आपकी स्क्रीन पर लिख जाएगा। यह किसी भी तरह से कुंजीपटल पर टाइप करने से भिन्न नहीं है। परंतु इस यंत्र के माध्यम से आप किसी भी सतह पर टाइप करने का लाभ उठा सकते हैं। टेक्सास में निर्मित इस डिवाइस के निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह डिवाइस आपकी टाइपिंग आदतों में कोई परिवर्तन नहीं लाएगी। डिवाइस को एक मोबाइल फोन के समान ही डिजाइन किया गया है ताकि इसे साथ लेकर चलने में कोई असुविधा न हो।

निर्माताओं का कहना है कि इसमें ऐसे एप्प लगाए गए हैं जोकि लेखनी में नई गतिशीलता प्रदान करेगा।

पढ़ें : 'डिलीट किए गए डाटा को कर सकते पुन: प्राप्त'