विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE: सोशल मीडिया का गर्वनेंस में बहुत बड़ा रोलः मोदी

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 01:27 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2015 11:36 PM (IST)

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके कार्यालय पहुंच गए हैं। फेसबुक के दफ्तर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके कार्यालय पहुंचे। फेसबुक के दफ्तर जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। इस मौके पर पीएम ने मार्क जुकरबर्ग से कहा कि मैं अाशा करता हूं कि अाप दुनिया भर में करोड़ों लोगों की अावाज बनेंगे।

आप जब भारत आए मंदिर में जाएं और देखिए आज आप कहां पहुंच गए हैं। मैं तकनीकी का ज्यादा जानकार नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया ने मेरी इस कमी को दूर कर दिया हैं। पीएम ने कहा कि सरकार की एक समस्या होती है। उसके और जनता के बीच बहुत बड़ा गैप होता है। सोशल मीडिया के कारण यह दूरी कम हुई है। मैं यहां बोल रहा हूं, वहां वोटिंग हो रही होगी कि मैं सही बोल रहा हूं या गलत, यह सब सोशल मीडिया की देन है। जुकरबर्ग द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया ने गर्वनेंस में बहुत बड़ा रोल अदा किया है।

इससे पहले, जुकरबर्ग ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत का इंतजार है। जुकरबर्ग ने कहा कि टाउनहॉल सत्र में वह यह जानना चाहेंगे कि भारत के भविष्य के लिए कनेक्टिविटी का क्या मतलब है। इसी बीच खबर है कि जुकरबर्ग ने फेसबुक का प्रोफाइल पिक्चर भारत के डिजिटल इंडिया के समर्थन में चेंज कर लिया है।

जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मैं फेसबुक मुख्यालय में टाउनहॉल सवाल जवाब सत्र में नरेंद्र मोदी की मेहमाननवाजी करूंगा। मैं इस बातचीत का इंतजार कर रहा हूं। मैं जानना चाहता हूं कि भारत के भविष्य के लिए कनेक्टिविटी का क्या अर्थ है। जुकरबर्ग संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आए जहां उन्होंने विभिन्न सत्रों में भाग लिया।

वह और गायक बोनो संयुक्त राष्ट्र में नवोन्मेषण क्षेत्र में गए। फेसबुक और संयुक्त राष्ट्र ने कनेक्टिविटी का महत्व बताने के लिए इसे बनाया है। मोदी ने अपनी कैलिफोर्निया की यात्रा की शुरुआत शीर्ष मुख्य कार्यकारियों के साथ मुलाकात के साथ की।

इनमें एप्पल के प्रमुख टिम कुक, माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई शामिल हैं। अब सभी की निगाह फेसबुक के कैलिफोर्निया मुख्यालय में होने वाली इस परिचर्चा पर लगी है।

पढ़ेंः डिजिटल इंडिया डिनर में बोले मोदी गूगल और ट्विटर ने बदल दी दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।