विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में अब कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 7 की मौत

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 01:23 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 05:55 PM (IST)

पाकिस्‍तान के चारसद्दा में एक से अधिक बम विस्‍फोट में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।

पाकिस्तान में अब कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 7 की मौत
पाकिस्तान में अब कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 7 की मौत

पेशावर, प्रेट्र। पाकिस्तान में मंगलवार को एक अदालत के बाहर आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। आतंकी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा जिले स्थित तांगी सत्र अदालत परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, सुरक्षा बलों ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार आतंकियों ने गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। एक हमलावर परिसर के बाहर मारा गया। दूसरे को अदालत में दाखिल होने पर जवानों ने मार गिराया। तीसरे हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। पाकिस्तान तालिबान के धड़े जमात उल अहरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

चारसद्दा के पुलिस प्रमुख सोहेल खालिद ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के कारण हमलावर अदालत में दाखिल नहीं हो पाए। यदि वे परिसर में घुस जाते तो तबाही मच सकती थी। उन्होंने बताया कि सभी न्यायाधीश और वकील सुरक्षित हैं। खोज और बचाव का अभियान जारी है। पेशावर से चारसद्दा करीब 30 किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल के समय आतंकी हमलों में तेजी आई है।

इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सबसे बड़ा हमला गुरुवार को हुआ था जब आत्मघाती हमलावर ने सिंध प्रांत में सूफी संत बाबा शहबाज कलंदर की दरगाह पर खुद को उड़ा लिया था। धमाके में 88 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से सेना आतंकियों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रही है और अब तक 130 से ज्यादा आतंकियों को ढेर करने का दावा कर चुकी है।

पिछले साल भी हुआ था हमला

पिछले साल मार्च में चारसद्दा के शब्कादर इलाके में एक स्थानीय अदालत पर आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी। जमात उल अहरार ने बीते सप्ताह एक वीडियो जारी कर सरकार, सेना और न्यायापालिका के खिलाफ नए अभियान की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार सेना ने बीते शुक्रवार को खैबर और मोहमंद कबायली इलाके से सटे अफगान इलाकों में जमात के चार शिविरों को निशाना भी बनाया था।

यह भी पढ़ें: भारत का दबाव लाया रंग, पाक के रक्षा मंत्री ने माना हाफिज है सबसे बड़ा खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।