यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तलाक की वजह न बन जाए अश्लील फिल्में देखना
न्यूयॉर्क। अश्लील फिल्में देखने वाले सावधान हो जाएं! यह आदत आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क। अश्लील फिल्में देखने वाले सावधान हो जाएं! यह आदत आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसकी वजह से लोग विवाहेत्तर संबंधों की ओर खींच सकते हैं जबकि इसके चलते तलाक तक की नौबत आ सकती है।
एक अध्ययन के मुताबिक, एक व्यक्ति जो अश्लील चीजें अधिक देखता है। इससे उस महिला या पुरुष में विवाहेत्तर संबंध स्वीकार करने की संभावना बढ़ जाती है। हफिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में शोधकर्ताओं के हवाले से कहा कि नतीजों से पता चलता है कि विवाहेत्तर यौन व्यवहार तलाक के कुछ मामलों में एक वजह बन सकती है।
अपने इस तर्क को साबित करने के लिए उन्होंने अमेरिका के 551 शादीशुदा वयस्क जोड़ों पर हुए एक सर्वे के आंकड़ों का उपयोग किया। इसमें उनसे कई प्रश्न पूछे गए थे। जैसे क्या आपने पिछले साल कोई अश्लील फिल्म देखी थी? एक शादीशुदा व्यक्ति की अपने जीवन साथी के बजाय किसी अन्य के साथ यौन संबंधों के बारे में आपके क्या विचार हैं? क्या अश्लील फिल्में देखना विवाहेत्तर संबंधों से जुड़ा हुआ है? इस अध्ययन का प्रकाशन साइकोलॉजी ऑफ पापुलर मीडिया कल्चर जर्नल में किया गया है।