यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अच्युत सामंत को मिला 2014 का गुसी शांति पुरस्कार
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोसल साइंसेज और ‘कीट’ संस्थान के संस्थापक अच्युत सामंत को मनीला में गुसी ...और पढ़ें

मनीला। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोसल साइंसेज और ‘कीट’ संस्थान के संस्थापक अच्युत सामंत को मनीला में गुसी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामंत के साथ विश्व के अनेक देशों के चयनित15 शिक्षाविदों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
15 पुरस्कार विजेताओं में सामंत एकमात्र भारतीय थे। अबतक तीन भारतीय नागरिकों को ही यह पुरस्कार मिला है। सामंत को यह पुरस्कार उनके आदर्श जीवन मंत्र ‘गरीबी का उन्मूलन और मानवतावाद को बढ़ावा सिर्फ शिक्षा द्वारा ही संभव है’ को अपनी संस्था में इसके प्रयोग को लेकर मिला है। सच तो यह भी है कि इसी मंत्र को अपनाकर समाज के कमजोर वर्गो से आर्थिक विशमता को समाप्त किया जा सकता है।
सामंत द्वारा स्थापित कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोसलसाइंसेज में 22,500 आदिवासी बच्चे मुफ्त आवासीय सुविधाओं का उपभोग करते हुए निःशुल्क के.जी. से पी.जी.तक पढ़ रहे हैं। इस संस्था को विकसित करने के लिए सामंत ने कीट शैक्षिक संस्थान समूह की स्थापना की है। संस्थान को आज विश्व स्तर पर ख्याति मिली हुई है जहां समाज के कमजोर वर्ग को आदर्श रुप में सशक्तिकरण मिला हुआ है। कीस मोडेल को आज पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खोला जा रहा है। कीस की योजना है कि अगले 10 सालों में कुल दो लाख आदिवासी बच्चों को साक्षर बनाया जाएगा जिसकी जानकारी सामंत ने आज मनीला में गुसी अवार्ड चयन समिति को अपने आभार प्रदर्शन के दौरान दी।