विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीति से प्रेरित है सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: रूस

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 06:33 PM (IST)

रूस ने सीरिया में रासायनिक हथियार के प्रयोग संबंधी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की आलोचना की है। उसका कहना है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मास्को। रूस ने सीरिया में रासायनिक हथियार के प्रयोग संबंधी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की आलोचना की है। उसका कहना है कि रिपोर्ट पहले से तय थी और यह राजनीति से प्रेरित भी है।

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का कहना है कि रिपोर्ट से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना द्वारा रासायनिक हथियार के प्रयोग की बात साबित होती है। वहीं रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि सीरिया ने 21 अगस्त को दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र में रासायनिक हमले में विद्रोहियों का हाथ होने के कुछ नए प्रमाण रूस को सौंपे हैं। रयाबकोव ने दमिश्क में रूसी समाचार एजेंसी आरआइए से कहा, 'संयुक्त राष्ट्र निरीक्षकों ने जो पद्धति अपनाई उससे हमें निराशा हुई है। निरीक्षकों द्वारा तैयार रिपोर्ट पूर्ण नहीं है।' सीरियाई विदेश मंत्री वालिद अल-माउलेम के साथ बातचीत के बाद रयाबकोव ने कहा कि जब तक सीरिया के घटनाक्रम की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती है तब तक संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त निष्कर्षो के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने रिपोर्ट को एकतरफा बताया।

सोमवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में सीरिया में 21 अगस्त को हुए हमले में सरीन गैस के प्रयोग की पुष्टि की गई थी।

पढ़ें: रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए सीरिया पर बढ़ेगा दबाव

रूस का तर्क तथ्यों पर आधारित नहीं : अमेरिकाओबामा प्रशासन का कहना है कि सीरिया को लेकर रूस का तर्क तथ्यों पर आधारित नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विचारों के खिलाफ है। ह्वाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, 'रूस जैसा चाहे कह सकता है। लेकिन तथ्य इससे परे है। रूस तथ्यों को दबाने का प्रयास कर रहा है। हमने संयुक्त राष्ट्र टीम द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को लोगों के सामने रखा है।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर