विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान पर प्रतिबंधों की रूहानी ने की आलोचना

By Edited By:
Published: Mon, 23 Sep 2013 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2013 08:55 PM (IST)

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पश्चिमी देशों से अपने महत्वाकांक्षी परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का आग्रह किया है। साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पश्चिमी देशों से अपने महत्वाकांक्षी परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का आग्रह किया है। साथ ही ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को अस्वीकार्य बताते हुई इसकी आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन में भाग लेने के लिए वह सोमवार को न्यूयॉर्क रवाना हुए। वह मंगलवार को महासभा को संबोधित करेंगे जिस पर पश्चिमी देशों की खास नजर है। उदारवादी रूहानी ने रवाना होने से पहले कहा, प्रतिबंधों का रास्ता अस्वीकार्य और अवास्तविक है। प्रतिबंधों के बजाय उन्हें बातचीत, समझौते और समझदारी का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने कहा, वह संयुक्त राष्ट्र में संबोधन में पूर्ववर्ती कट्टरपंथी मुहम्मद अहमदीनेजाद के शासनकाल में अपने देश की पूरी दुनिया के सामने पेश की गई खराब छवि को सुधारने का काम करेंगे।

पढ़ें : ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर