राइनहार्ट बनी दुनिया की सबसे अमीर महिला
ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गिना राइनहार्ट को व्यापार पत्रिका बीआरडब्ल्यू ने दुनिया की सबसे अमीर महिला घोषित किया है। वह खनन उद्योग से जुड़ी है, और उनकी संपत्तिा करीब 30 अरब डॉलर [करीब 1600 अरब रुपये] आंकी गई है। एक वर्ष मे उनकी संपत्तिा लगभग 20 अरब डॉलर [करीब एक हजार अरब डॉलर] की वृद्धि हुई है।
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गिना राइनहार्ट को व्यापार पत्रिका बीआरडब्ल्यू ने दुनिया की सबसे अमीर महिला घोषित किया है। वह खनन उद्योग से जुड़ी हैं, और उनकी संपत्ति करीब 30 अरब डॉलर [करीब 1600 अरब रुपये] आंकी गई है। एक वर्ष में उनकी संपत्ति लगभग 20 अरब डॉलर [करीब एक हजार अरब डॉलर] की वृद्धि हुई है।
बीआरडब्ल्यू के एंड्रयू हीथकोट का कहना है, ' जिस हिसाब से उनकी संपत्ति बढ़ी है, इसका मतलब है कि वह वालमार्ट के संस्थापक की विधवा क्रिर्स्ट वॉल्टन से आगे निकल गई हैं। जिनकी संपत्ति 25 अरब डॉलर [करीब 1400 अरब रुपये] है।' ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने जब खनन कंपनियों पर कर लगाने का प्रयास किया था, तब गिना ने ही इसके खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अभियान चलाया था। उन्होंने पारिवारिक ट्रस्ट पर नियंत्रण के लिए अपने चार बच्चों से झगड़ा भी किया। इन वजहों से गिना राइनहार्ट की छवि काफी विवादित हो गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।