Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन के स्लाविंस्क में 30 से अधिक रूस समर्थक मारे गए

    By Edited By:
    Updated: Tue, 06 May 2014 07:42 PM (IST)

    पूर्वी यूक्रेन के स्लाविंस्क शहर में सेना के हमले में 30 से अधिक रूस समर्थक विद्रोही मारे गए हैं और दर्जनों घायल हो गए हैं। इन हमलों में चार सैनिकों की भी मौत हो गई है। गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव ने यह जानकारी दी है।

    Hero Image

    कीव। पूर्वी यूक्रेन के स्लाविंस्क शहर में सेना के हमले में 30 से अधिक रूस समर्थक विद्रोही मारे गए हैं और दर्जनों घायल हो गए हैं। इन हमलों में चार सैनिकों की भी मौत हो गई है। गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव ने यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने सोमवार को कहा कि सैन्य हमले में हमारे चार सैनिक भी मारे गए जबकि 20 घायल हो गए। हमारे अनुमान के मुताबिक 30 से अधिक आतंकी मारे गए हैं और दर्जनों घायल हो गए हैं। कीव रूस समर्थक विद्रोहियों के लिए आतंकी शब्द का इस्तेमाल करता है, जिन्होंने दर्जनों शहरों पर नियंत्रण कर रखा है।

    गृह मंत्री ने कहा कि विद्रोही लड़ाकों में कई रूस और चेचन्या के अलावा क्रीमिया से थे। रूस ने हाल ही में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेनी सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर पर दोबारा अपना नियंत्रण हासिल करने के अभियान के तहत सोमवार को हमले तेज कर दिए थे। सोमवार को अधिकारियों ने सैन्य कर्मियों के हताहत होने की पुष्टि की थी, लेकिन संख्या नहीं बताई थी। सूत्रों के मुताबिक कि 1.1 लाख से ज्यादा आबादी वाले स्लाविंस्क शहर में सेना द्वारा मजबूत पकड़ बनाने के साथ खाद्य सामग्री और अन्य सामानों की कमी हो रही है। पूर्वी यूक्रेन में अराजकता फैलाने के लिए कीव और पश्चिमी देश रूस पर आरोप लगा रहे हैं ताकि 25 मई को यूक्रेन में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बाधा डाली जा सके। हालांकि रूस इन आरोपों से इन्कार करता आ रहा है।

    पूर्वी यूक्रेन में युद्ध जैसे हालात