विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए क्यूबा पहुंचे राजनाथ सिंह

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 12:12 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए क्यूबा पहुंच गए हैं

News Article Hero Image

क्यूबा, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को क्यूबा पहुंच गए हैं। गृहमंत्री के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी है। बता दें कि शनिवार को क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कास्त्रो भारत के अभिन्न मित्र थे।

संसद में फिदेल कास्त्रो की दी गई श्रद्धांजलि
संसद के दोनों सदनों में फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी गई थी और कुछ क्षणों के लिए मौन रखा गया था। राज्यसभा में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने फिदेल कास्त्रो को साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद के खिलाफ एक विजेता बताया और उनकी उपलब्धियों के बारे में सदन को बताया। उन्होंने कहा कि फिदेल कास्त्रो का निधन क्यूबा के लोगों और पूरी दुनिया के लिए एक अपरिवर्तनीय क्षति है।

पढ़ें- 1000 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद, भारत लौटने को बेचैन हैं सेल्वाराज

दुनियाभर के ये नेता होंगे फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो, इक्वाडोर के राफेल कोरिया, बोलीविया के एवो मोरालेस, निकारागुआ के डेनियल ओर्टेगा, साल्वाडोर सांचेज़, कीरीन के राष्ट्रपति सालवाडोरीन, मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो, दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा, जिम्बाब्वे के रॉबर्ट मुगाबे, यूरोपीय संघ की तरफ से ग्रीक प्रधानमंत्री एलेक्सिस टसिप्रास, आयरलैंड के जरमन एडम्स और स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस शामिल होंगे।

पढ़ें- नोटबंदी-नगरोटा मामले पर हंगामा, दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित

राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने की थी मौत की पुष्टि
फिदेल कास्त्रो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। फिदेल कास्त्रो का अंतिम संस्कार 4 दिसंबर को किया जाएगा। फिदेल का भारत के साथ बेहद खास लगाव था और वह हमेशा भारत को एक महान देश मानते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।