विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीतिक अस्थिरता का शिकार रहा है सीरिया

By Edited By:
Published: Wed, 21 Aug 2013 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2013 11:02 PM (IST)

पिछले दो साल से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। यहां की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले दो साल से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। यहां की समस्या का समाधान निकालने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ कई देश प्रयास कर रहे हैं। ताजा घटना पर ध्यान दें तो विद्रोहियों से जंग लड़ रही सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना पर बुधवार को जहरीली गैस के इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

असद विरोधी विपक्षी गठबंधन ने आरोप लगाया है कि सीरियाई सेना ने बुधवार को राजधानी दमिश्क के उपनगरीय इलाकों में विद्रोहियों पर जहरीली गैस से हमला किया, जिसमें 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

भौगोलिक दृष्टि से देखें तो दक्षिण-पश्चिम एशिया के इस राष्ट्र के पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजरायल, दक्षिण में जॉर्डन, पूरब में इराक तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है । इसकी राजधानी दमिश्क है जो उमय्यद खलिफत तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है।

सन् 1963 से यहां आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहां के शासक असद परिवार के लोग ही होते हैं। क्योंकि अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहां के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है।

कैसे पड़ा सीरिया नामसीरिया नाम प्राचीन ग्रीक से आया है। प्राचीन काल में यवन इस क्षेत्र को सीरीयोइ कहते थे। इस पद का प्रयोग प्राय: सभी तरह के असीरियाई लोगों के लिए होता था। विद्वानों का कहना है कि ग्रीक लोगों द्वारा प्रयुक्त शब्द असीरिया ही सीरिया के नाम का जनक है।

सीरिया की राजनीति

सीरिया का संविधान 1973 में अपनाया गया था जिसमें बाथ पार्टी को नेतृत्व का अधिकार मिला हुआ है। राष्ट्रपति का चुनाव 7 सालों के लिए होता है जिसके लिए जनमत संग्रह का प्रयोग किया जाता है । राष्ट्रपति बाथ पार्टी का महासचिव भी होता है । संविधान के अनुसार राष्ट्रपति एक मुसलमान ही हो सकता है।

आपातकाल

सन् 1963 से देश में आपातकाल लागू है। देश की सरकार ने इसे इसरायल के साथ युद्ध तथा आतंकियों द्वारा दी गई धमकियों जैसे कारणों का हवाला देकर सही ठहराया है।

इस्लाम में सीरिया का स्थान

इस्लाम में सीरिया का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मयद खिलाफ़त (650-735) के समय दमिश्क इस्लाम की राजधानी था और मुसलमान दमिश्क की तरफ नमाज अदा करते थे । सन् 1260 तक यह अब्बासियों के अधीन रहा जिसकी राजधानी बगदाद थी । मंगोलों के आक्रमण की वजह से 1258 में बगदाद का पतन हो गया । मंगोलों की सेना की कमान कितबुगा के हाथों सौप दी गई थी जिसको मिस्त्र के मामलुकों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। मंगोलों ने 1281 में मामलुकों पर दुबारा भारी आक्रमण किया पर वे हार गए। सन् 1400, तैमूर लंग, अथवा तमेरलेन ने सीरिया पर आक्रमण किया और अलेप्पो तथा दमिश्क में भारी तबाही मचाई । सोलहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के आरंभ तक यह उस्मानी साम्राज्य (ऑटोमन तुर्क) का अंग बना रहा । इसके बाद यहां प्रांस का शासन आया जो 1946 तक चला। इसके बाद से यहां राजनीतिक अस्थिरता रही है। बाथ पार्टी ने शासन पर अपना सिक्का जमाया और आजकल शासन में असद परिवार का प्रभुत्व है ।

भौगोलिक संरचना

सीरिया का अधिकांश क्षेत्र शुष्क है । पश्चिम में भूमध्य सागर से लगे तथा फुरात नदी के तटीय प्रदेश नम और हरित हैं। इन स्थानों पर आबादी का मुख्य हिस्सा निवास करता है। फुरात नदी सीरिया की सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह क्षेत्र विश्व के सबसे प्राचीन सभ्यता का पलना रहा है। देश के दक्षिण पूर्व में दमिश्क है जो देश की राजधानी के साथ सबसे बड़ा नगर भी है।

सीरिया का मानचित्र

सीरिया की जलवायु शुष्क और गर्म है। सर्दियां ठंडी होती हैं। कभी कभी हिमपात भी होता है। सबसे पहले 1956 में यहाँ पेट्रोलियम की खोज हुई थी। सुवायदिया, क़रत्सुई तथा रुमाइयां में प्रमुथ तेल क्षेत्र हैं। ये तेल क्षेत्र इराक के मोसुल तथा किरकुक के पास के तेल क्षेत्रों के प्राकृतिक विस्तार हैं । जबेसा में 1940 में प्राकृतिक गैस के भंडारों का पता लगा था । पेट्रोलियम सीरिया का प्रमुख निर्यात है।

सीरिया की जनसंख्या

प्रतिकिलोमीटर 100 के करीब है और आबाद इलाकों में मुख्यत: फुरात नदी की घाटी तथा पहाड़ों और तटीय प्रदेशों के बीच बसती है । 2008 में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि सीरिया में कोई 18 लाख शरणार्थी इराक, सोमालिया और फलीस्तीन से आकर बसे हैं।

सीरिया की अर्थव्यवस्था

सीरिया एक विकासशील अर्थव्यवस्था है जिसके प्रमुख स्तंभ कृषि, पेट्रोलियम, उद्योग और पर्यटन हैं। तेल के उत्पादन में आ रही गिरावट, गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों के खराब प्रदर्शन तथा निम्न औद्योगिक तथा कृषि उत्पादन के कारण सीरिया की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है।

ताजा हलात

सीरिया के ताजा हलात नर नजर दौड़ाए तो बुधवार को केमिकल हथियारों को इस्तेमाल कर यहां 1300 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इन हथियारों का इस्तेमाल राजधानी दमिश्क के पास घाउटा क्षेत्र के सब-अर्बन इलाके में किया गया। इस बात का दावा सीरिया के मुख्य विपक्षी दल द्वारा किया गया है। विपक्ष के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अलसुबह सेना ने विद्रोहियों पर रासायनिक हथियारों से दमिश्क के पास घाउटा रीजन के सब-अर्बन इलाके में किया गया है। सेना टॉक्सिक पदार्थ वाले राकेट लांच किए हैं। मुख्य प्रतिपक्षी गठबंधन का कहना है कि इस हमले में 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि सरकारी न्यूज एजेंसी साना इस दावे को खारिज कर दिया है।

सीरिया के विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति बशर अल-अशद की सेनाओं पर रसायनिक हमले का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसमें 1300 से अधिक लोग मारे गए हैं। यदि यह रिपोर्ट सही होती है तो क्या होगा। दशकों में यह केमिकल हथियारों से किया गया हमला सबसे बुरा अटैक हो सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।