विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोप काम के आधार पर ही बनाएंगे ट्रंप पर राय

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 22 Jan 2017 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:23 PM (IST)

पोप ने कहा कि वह खास नीतियों और उसके क्रियान्वयन को देखे बिना ट्रंप को लेकर राय जाहिर नहीं कर सकते।

पोप काम के आधार पर ही बनाएंगे ट्रंप पर राय
पोप काम के आधार पर ही बनाएंगे ट्रंप पर राय

मैड्रिड, रायटर। कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज को देखकर उन पर अपनी राय बनाएंगे। पोप ने कहा कि वह खास नीतियों और उसके क्रियान्वयन को देखे बिना ट्रंप को लेकर राय जाहिर नहीं कर सकते।

पोप ने स्पेनिश समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मेरी समझ में हमें अभी इंतजार करना चाहिए। मैं किसी भी व्यक्ति को समय से पहले आकना पसंद नहीं करता हूं। हमें देखना होगा वह कैसे और क्या काम करते हैं? इसके बाद ही उनको लेकर राय बनाऊंगा।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की नीति भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर

भविष्य में कुछ हो सकता है, इस उम्मीद या आशंका पर मैं न तो आनंदित हो सकता हूं और न ही भयभीत। मेरी समझ में यह अविवेकपूर्ण होगा। ऐसा करना वैसा ही होगा जैसे ईश्वर का दूत किसी संकट की भविष्यवाणी करता है।' पोप ने इसके अलावा लोकलुभावन नीतियों को लेकर यूरोपीय देशों को आगाह भी किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने प्रार्थना के साथ की दिन की शुरुआत