विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

"एशियन ऑफ द इयर" चुने गए प्रधानमंत्री मोदी

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 05 Dec 2014 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 Dec 2014 08:16 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को "एशियन ऑफ द इयर" चुना गया। सिंगापुर के लोकप्रिय अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को "एशियन ऑफ द इयर" चुना गया। सिंगापुर के लोकप्रिय अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स के संपादकों ने भारत के विकास केंद्रित नेता होने के कारण उनका चुनाव किया है।
अखबार के प्रकाशक सिंगापुर प्रेस होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा है, "पद पर नए होने के बावजूद उन्होंने एशिया पर छाप छोड़ी है। पड़ोसियों तक पहुंचे हैं और चीन के शी चिनफिंग और ऑस्ट्रेलिया के टोनी एबॉट सहित विशिष्ट नेताओं की आगवानी की है।"

अखबार ने मोदी की जापान यात्रा को भी बेहद सफल बताया है। अखबार के संपादक वारेन फर्नाडिस ने कहा है, "मोदी ने दुनिया को भारत की संभावनाओं के बारे में फिर से उत्सुक किया है। उन्होंने अपने लोगों की दिशा और लक्ष्य को नई सोच दी है। इस बात के सकारात्मक संकेत हैं कि वे मजबूत जनादेश का उपयोग देश की भलाई में करेंगे।" पिछले साल इस अखबार ने संयुक्त रूप से चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी को "एशियंस ऑफ द इयर" चुना था।

पढ़ेंः ज्ञानदास के साथ पीएम से मिलेंगे हाशिम