यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडोनेशिया में एक प्लेन ने दूसरे प्लेन को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
बतिक एयर के प्लेन को ट्रांसनुसा एयर के एक जहाज ने उस वक्त टक्कर मार दी जब वो उड़ान भरने के लिए रनवे की तरफ बढ़ रहा था।

जकार्ता। इंडोनेशिया में कल शाम एक भीषण हादसा होते-होते टल गया जब एक यात्री विमान ने दूसरे यात्री विमान को टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि इस हादसे के बाद प्लेन में आग नहीं लगी और प्लेन में सवार सभी 49 यात्री और 7 क्रू मैंबर बाल-बाल बच गए।
दरअसल जकार्ता एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए सैन्य एयरपोर्ट पर यात्री विमानों का संचालन किया जाता है। सोमवार शाम बतिक एयर ने बयान जारी कर बताया कि उनका प्लेन को ट्रांसनुसा एयर के एक जहाज ने उस वक्त टक्कर मार दी जब वो उड़ान भरने के लिए रनवे की तरफ बढ़ रहा था। तस्वीरों में भी साफ नजर आ रहा है कि इस टक्कर के बाद बतिक एयर के प्लेन के पंखों को नुकसान पहुंचा है।
