विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक टैक्सी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 12:46 AM (IST)

कराची के शहरी संसाधन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाली कई महिलाओं को यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।

पाकिस्तान में महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक टैक्सी
पाकिस्तान में महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक टैक्सी

लाहौर, रायटर : भारत की तर्ज पर पाकिस्तान भी महिलाओं के लिए गुरुवार से पिंक टैक्सी चलाने जा रहा है। इन टैक्सियों की ड्राइवर भी महिला होगी। यह कदम महिलाओं को यौन शोषण का शिकार होने से बचाने के लिए उठाया गया है। फिलहाल योजना की शुरुआत कराची शहर से होगी।

पिंक टैक्सी लांच करने वाली अम्ब्रीन शेख ने बताया कि महिलाएं फोन, मोबाइल एप और एमएसएस के जरिये कैब सेवा की सुविधा पा सकेंगी। हमारी महिला ड्राइवर पिंक स्कार्फ और ब्लैक कोट में होंगी। इन ड्राइवरों में कई गृहणियां, युवतियां और छात्राएं भी हैं।

कराची के शहरी संसाधन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाली कई महिलाओं को यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। इसलिए कराची में सबसे पहले पिंक सेवा की शुरुआत की जा रही है। अगले तीन-चार महीनों में लाहौर, इस्लामाबाद और देश के दूसरे हिस्सों में भी यह सेवा शुरू की जाएगी।

पिंक टैक्सी के लिए ड्राइवर बनने से पहले नौकरानी रही नूरजहां ने कहा कि इस सेवा की काफी जरूरत थी। ज्यादातर महिलाएं पुरुषों के वाहन में बैठने से डरती हैं।

यह भी पढ़ें- छह मुस्लिम देशों के विमानों पर यात्रा के दौरान ब्रिटेन ने लगाई लैपटॉप, टैबलेट पर बैन