यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिलीपींस में भूकंप के झटके
मध्य फिलीपींस में सोमवार सुबह भूकंप आने से इमारतों में दरारें आ गई और घबराए हुए लोग अपने घरों, कार्यालयों तथा अस्पतालों से बाहर आ गए।

मनीला। मध्य फिलीपींस में सोमवार सुबह भूकंप आने से इमारतों में दरारें आ गई और घबराए हुए लोग अपने घरों, कार्यालयों तथा अस्पतालों से बाहर आ गए। बहरहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप अध्ययन संस्थान के प्रमुख रेनाटो सोलिडम ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई जो मैसाबेट सिटी के 1.8 मील उत्तर में केंद्रित था। मेसाबेट सिटी के मेयर सोकरेट्स टुआसन ने दूरभाष पर बताया कि किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर