विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुप्त स्थान पर शुरू हुई पाक सरकार और तालिबान के बीच वार्ता

By Edited By:
Published: Thu, 06 Feb 2014 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2014 06:43 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों बीच शांति वार्ता के पहले चरण की शुरुआत गुरुवार को इस्लामाबाद में गुप्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों बीच शांति वार्ता के पहले चरण की शुरुआत गुरुवार को इस्लामाबाद में गुप्त स्थान पर हुई। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

तालिबान पाकिस्तान सरकार को अपदस्थ करके देश में शरिया कानून लागू करने के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है। हालांकि हाल में उसने सरकार के साथ बातचीत की मंशा जताई थी।

बिलावल ने की तालिबान के खिलाफ कार्रवाई की अपील

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का मानना है कि लड़ाई को रोकने और समझौते के लिए बातचीत सबसे बेहतर विकल्प है। एक अधिकारी ने बैठक गुप्त स्थान पर होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वार्ता में हुई प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी जाएगी। इससे पहले आंतकियों के साथ वार्ता के कई प्रयास विफल हो चुके हैं। 'तालिबान के पिता' कहे जाने वाले कट्टरपंथी मौलवी समीउल हक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से वार्ता के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि तालिबान देश में उस संविधान को लागू करने की लड़ाई लड़ रहे, जिसका सरकार लगातार उल्लंघन करती आई है।

शरीफ का कश्मीर पर बातचीत के लिए न्योता

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।