विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में आतंकियों से मुकाबला करेंगी महिलाएं

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 04 Jun 2017 02:42 PM (IST)

डॉन न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि चयनित महिलाएं न सिर्फ बड़े शहरों बल्कि ग्रामीण पृष्ठभूमि की हैं।

पाकिस्तान में आतंकियों से मुकाबला करेंगी महिलाएं
पाकिस्तान में आतंकियों से मुकाबला करेंगी महिलाएं

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान में चरमपंथियों से मुकाबला करने को पहली बार महिलाओं की भर्ती की गई है। ये आतंकरोधी विभाग और रैपिड रिस्पांस फोर्स में शामिल की गई हैं।

डॉन न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि चयनित महिलाएं न सिर्फ बड़े शहरों बल्कि ग्रामीण पृष्ठभूमि की हैं। इनका चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण के जरिये हुआ। इन्हें पाकिस्तान सेना छह महीने का प्रशिक्षण देगी।

इसके बाद ये कांस्टेबल के रूप में पुलिस बल का हिस्सा बनेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में अखबारों में दिए गए विज्ञापन के बाद कांस्टेबल पद के लिए कुल 50,562 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। फिजिकल टेस्ट में 30,821 ने हिस्सा लिया। विभिन्न परीक्षाओं, साक्षात्कार और चिकित्सकीय जांच के बाद कुल 1,507 अभ्यर्थी चयनित की गई। राष्ट्रीय पुलिस ब्यूरो के अनुसार, पाकिस्तान में 3,91,364 पुलिस कर्मियों में महज 5,731 महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ेंः पाक ने वीडियो जारी कर किया 5 सैनिकों के मारने का दावा, भारत ने किया इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।