विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैरोबी हमले के पीछे पाकिस्तानी?

By Edited By:
Published: Sun, 22 Sep 2013 10:58 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2013 08:53 AM (IST)

केन्या की राजधानी नैरोबी में शनिवार को शॉपिंग मॉल में हुए हमले के पीछे पाकिस्तानी मूल के अबू मूसा मोमबासा का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। केन्या की राजधानी नैरोबी में शनिवार को शॉपिंग मॉल में हुए हमले के पीछे पाकिस्तानी मूल के अबू मूसा मोमबासा का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि अबू हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अलकायदा से संबद्ध सोमालियाई आतंकी संगठन अल शबाब का प्रशिक्षण प्रमुख था। लांग वार जर्नल की 2010 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तानी नागरिक अबू अल शबाब के प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में काम करता था। इस बीच हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद अल शबाब का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है। इसी अकांउट पर अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर