विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में दुष्कर्म में विफल रहने पर किशोरी को जिंदा जलाया

By Edited By:
Published: Wed, 24 Jul 2013 08:18 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2013 08:19 PM (IST)

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुष्कर्म में विफल रहने पर एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई।

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुष्कर्म में विफल रहने पर एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा दर्ज एफआइआर के मुताबिक रहीम यार खान जिले की किशोरी गत 19 जुलाई को सिलाई सीखने के लिए अपनी एक दोस्त के घर गई थी। उसकी दोस्त के भाई मुहम्मद इम्तियाज ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर जब वह इसमें विफल रहा तो उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से भाग गया। किशोरी को शेख जायद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया। वह 80 प्रतिशत जल चुकी थी। किशोरी की मंगलवार को मौत हो गई।

पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन स्थानीय नेता उन पर इम्तियाज के साथ समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।