विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल से रद्द हो जाएगी कराची-मुंबई के बीच की विमान सेवा

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 07 May 2017 06:35 PM (IST)

कराची-मुंबई की फ्लाइट रद्द होने की वजह से लाहौर-नई दिल्ली की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कल से रद्द हो जाएगी कराची-मुंबई के बीच की विमान सेवा
कल से रद्द हो जाएगी कराची-मुंबई के बीच की विमान सेवा

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) सोमवार से अपनी कराची-मुंबई फ्लाइट को अनिश्चितकाल के लिए रोक देगी। एयरलाइंस प्रबंधन के अनुसार उसने यह निर्णय व्यावसायिक दृष्टिकोण से लिया है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम रहती थी, इसके चलते एयरलाइंस पिछले छह महीने से घाटा झेल रही थी।

पीआइए सप्ताह में दो दिन (सोमवार और गुरवार) कराची और मुंबई के बीच उड़ान संचालित करता था। प्रबंधन के अनुसार, अगर सरकार ने इस घाटे को खत्म करने के लिए आर्थिक सहायता नहीं दी तो निकट भविष्य में इस रूट की फ्लाइट के फिर से शुरू होने की संभावना नहीं है। कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर अशांति के चलते भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय तनावपूर्ण चल रहे हैं। माना जा रहा है कि पीआईए का यह फैसला भी नियंत्रण रेखा पर तनाव का नतीजा है।

लेकिन पीआईए प्रबंधन ने दोनों देशों के संबंधों में तनाव का फ्लाइट रद्द होने के निर्णय से कोई संबंध होने से इनकार किया है। पीआईए के प्रवक्ता दान्याल गिलानी के अनुसार, एयरलाइंस की लाहौर से नई दिल्ली की फ्लाइट यात्रियों की पर्याप्त संख्या होने की वजह से जारी रहेगी।

लाहौर-नई दिल्ली उड़ान जारी रहेगी

कराची-मुंबई की फ्लाइट रद्द होने की वजह से लाहौर-नई दिल्ली की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यह व्यावसायिक तौर पर एयरलाइंस के लिए फायदेमंद रहेगा। पीआईए पूर्व में पाकिस्तान सरकार की फायदे वाली कंपनी रही है। वर्ष 2004 में उसने दो अरब रुपए का लाभ कमाया था लेकिन उसके बाद वह घाटे में चली गई जिससे अभी तक नहीं उबर पाई है।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान- अफगानिस्तान सीमा पर तनाव, चमन बार्डर बंद

यह भी पढ़ेंः पाकिस्‍तान: 16 वर्ष में ही होगी लड़कियों की शादी, उम्र बढ़ाने की अपील खारिज