विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों को आश्रय देना बंद करे पाकिस्‍तान : अमेरिका

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:36 AM (IST)

अमेरिका ने कड़े शब्‍दों में पाकिस्तान को संदेश दिया कि वहां सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्‍तान कार्रवाई करे।

News Article Hero Image

न्यूयार्क (आइएएनएस)। आतंकवाद को मदद देना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ रहा है और इसके लिए अमेरिका के गृह व रक्षा विभाग ने स्पष्ट तौर पर सख्त संदेश दिया है। अमेरिका के रक्षा सचिव एश कार्टर भारत आ रहे हैं और इस दौरान वे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर से मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी रक्षा सचिव कार्टर ने कहा कि पाकिस्तान को ऐतिहासिक फैसला लेने कि जरूरत है। इस फैसले के तहत भारत, अफगानिस्तान और अमेरिकी मिलिटरी को निशाना बनाने वाले आतंकियों को आश्रय देना बंद करना होगा। भारत आने के दौरान अपने साथ के रिपोर्टरों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैंने उनके नेताओं को कह दिया है कि पाकिस्तानी राज्यों के लिए आतंकवाद सामरिक खतरा बन गया है। अब अपने फोकस में ऐतिहासिक बदलाव लाने की जरूरत है।'

इस बीच व्हाइट हाउस में उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने दूसरे पक्ष का खुलासा करते हुए कहा, निश्चित तौर पर यह पाकिस्तान के हित में है कि वह देश की सीमाओं के अंदर सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि जहां तक पाकिस्तान के साथ आतंकवाद विरोधी अभियान में सहयोग की बात है तो वह जारी है। हम उनके साथ काफी निकटता से काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान की सरकार के उच्च स्तरीय विभाग से हमने हमेशा पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले ‘अफगान तालिबान ग्रुप’ जैसे- हक्कानी नेटवर्क पर चिंता जतायी है। अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान की नीति की निंदा किए जाने संबंधित एक सवाल के जवाब में टोनर ने ये बातें कहीं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सलाहकार तारीक फातिमा और अमेरिका के उप विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन के बीच वाशिंगटन में हुए बातचीत के बीच भी आतंकवाद का मुद्दा आया था। टोनर ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की स्थिरता और आतंकवाद के खात्मे संबंधित सहयोग पर बातचीत की।

कार्टर ने आगे कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि पाकिस्तान उन्हें मदद देना बंद करे, जो अफगानिस्तान में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं और वहां अमेरिकी सर्विस मेंबर्स को डरा रहे हैं। साथ ही उन आतंकी ग्रुप पर भी प्रतिबंध लगाए जो भारत को निशाना बना रहे हैं।

भारत-अमेरिका के बीच 'LEMOA' से उड़ी चीन-पाक की नींद

IS की राजधानी ‘राक्का’ पहुंचने को है सुरक्षा बल: अमेरिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।