विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौधे लगाने में पाकिस्तान ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

By Edited By:
Published: Sun, 23 Jun 2013 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2013 07:11 PM (IST)

कराची। पाकिस्तान ने एक दिन में सबसे अधिक पौधों का रोपण करके भारत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शनिवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान ने एक दिन में सबसे अधिक पौधों का रोपण करके भारत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शनिवार को सिंध प्रांत में सात लाख पौधे लगाए गए।

कराची के तटीय क्षेत्र खोरचान एशिया डेवलेपमेंट बैंक, कोस्टल कम्यूनिटी डेवलेपमेंट और फोरेस्ट डिपार्टमेंट के संयुक्त प्रयास से इस पौधारोपण अभियान को अंजाम दिया गया। इसमें तीन सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पहले अगस्त, 2009 में भारत ने सबसे ज्यादा पौधों का रोपण करके विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। भारत ने 6.11 लाख पौधों का रोपण किया था। जबकि इससे पहले जुलाई, 2009 में पाकिस्तान ने 5.41 लाख पौधे लगाए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर