विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू महिलाओं के अपहरण की जांच करेगा विशेष निकाय

By Edited By:
Published: Sat, 17 Mar 2012 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2012 09:27 PM (IST)

पाकिस्तानी संसदीय समिति ने पुलिस और सिंध प्रात के अधिकारियों को हिंदू महिलाओं के अपहरण के मामलों को दर्ज करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसदीय समिति ने शनिवार को पुलिस और सिंध प्रांत के अधिकारियों को हिंदू महिलाओं के अपहरण के मामले दर्ज करने और इस प्रकार की घटनाओं की जांच के लिए विशेष निकाय गठित करने के निर्देश दिए हैं।

संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली की मानवाधिकार स्थाई समिति ने अपनी बैठक के बाद यह निर्देश जारी किया है। बैठक में सांसदों ने हिंदू महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाया।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अधिकारियों को अगवा हो चुकी हिंदू समुदाय की तीनों लड़कियों को 26 मार्च तक अदालत में पेश करने के निर्देश दिए थे। इनमें से रिंकल कुमारी और लता कुमारी अदालत ने बयान दिया था कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म कुबूल किया है और मुस्लिम लड़कों से शादी की। कराची की निचली अदालत ने अधिकारियों को रिंकल और लता को सुप्रीम कोर्ट में पेश किए जाने तक सरकारी महिला गृह में रखने के आदेश दिए हैं।

सांसद रियाज फतयान की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने सिंध प्रांत के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि रिंकल और लता को वायु मार्ग से कराची से इस्लामाबाद भेजा जाए। ताकि उन्हें 'शहीद बेनजीर भुंट्टो सेफ हाउस' नामक महिला गृह में सुरक्षित रखा जा सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।