विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान से मिल रहा है आतंकी संगठनों को बढ़ावा: अमेरिकी मीडिया

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 07 Feb 2016 02:08 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 02:52 PM (IST)

अमेरिकी मीडिया ने पा‍किस्तान पर आतं‍की संगठनों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। अमेरिका का अखबार लिखता है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। अमेरिकी मीडिया ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय जिहादी नेटवर्क में एक मैनेजर की भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। अमेरिका के एक बड़े अखबार ने लिखा है कि इस बात के कई सबूत हैं जहां यह बात साबित की जा सकती है कि पाकिस्तान तालीबान वहां पर फल-फूल रहा है। इसका ताल्लुक केवल एक अफगानिस्तान से ही नहीं है बल्कि इस्लामिक स्टेट को बढ़ावा देने में भी यह पूरी तरह से सक्रिय है।

हालांकि पाकिस्तान ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसके यहां पर तालीबान और अलकायदा जैसे आतंकी संगठन का कोई वजूद नहीं है। अखबार के मुताबिक पाकिस्तान में कई जिहादी ग्रुप के प्रमुख खुले आम घूमते हैं। इनमें से एक हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी है। हक्कानी तालीबान की ही दूसरी विंग है।

इस अखबार के पत्रकार ने इस बात पर हैरानी जताई है कि दुनिया में आतंक फैलाने वाले यह लोग यहां पर कितने आराम के साथ खुले में बेरोकटोक घूमते हैं। इसके अलावा तालीबान का नेता मुल्ला अख्तर मोहम्मद मंसूर क्वेटा में खुले आम अपने आतंकियों के साथ बैठक करता है। इतना ही नहीं अलकायदा का जवाहरी भी पाकिस्तान की सेंचुरी में खुले आम घूमने का लुत्फ उठाता है। अखबार में मुताबिक पाकिस्तान के मदरसों में भी इस तरह की तालीम दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।