विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी के रिसेप्शन के लिए 40,000 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 26 Aug 2015 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2015 05:03 PM (IST)

आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले संबोधन को सुनने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले संबोधन को सुनने के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के पिछले अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए उनके अभिनंदन समारोह में 30,000 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इससे साफ है कि विदेशों में मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। उनमें लोगों का विश्वास कायम है।

कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में अभी एक महीने का समय शेष है, ऐसे में आयोजकों को आशा है कि संख्या 50,000 को पार कर सकती है। कार्यक्रम के आयोजक इंडो अमेरिकन कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट कोस्ट के अधिकारियों ने बताया कि 27 सितंबर के कार्यक्रम के लिए अबतक 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है।

बताया गया है कि व्यक्तिगत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरु होगी। यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए होगी जो कार्यक्रम के साझीदार किसी सामुदायिक संगठन के सदस्य नहीं हैं। तैयारियों का जायजा लेने सिलिकॉन वैली आये भाजपा के विदेश विभाग से संबंधित प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि लोगों में अभूतपूर्व उत्साह है। मोदी का करिश्मा कायम है।

पढ़ेंः नरेंद्र मोदी व विकास के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा : सोनाधारी