विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेफ्टिनेंट जनरल बराड़ पर लंदन में हमला

By Edited By:
Published: Tue, 02 Oct 2012 07:46 AM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2012 08:02 AM (IST)

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केएस बराड़ पर लंदन में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बराड़ ने 1

News Article Hero Image

लंदन। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केएस बराड़ पर लंदन में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बराड़ ने 1984 में सिख आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार का नेतृत्व किया था। बराड़ ने हाल में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए लोगों की याद में स्वर्ण मंदिर में स्मारक बनाए जाने का कड़ा विरोध किया था।

सूत्रों ने बताया कि जेड-श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त 78 वर्षीय बराड़ पर एक होटल के बाहर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व सेना अधिकारी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह पता नहीं चल सका है कि हमलावर कौन थे? बराड़ को 1984 में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में सिख आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। बराड़ जब पत्नी के साथ हाइडे पार्क के समीप ओल्ड क्यूबेक स्ट्रीट में थे, उसी समय उन पर हमला किया गया। दोनों एक निजी यात्रा पर लंदन में हैं।

लंदन पुलिस 'स्कॉटलैंड यार्ड' की ओर से कहा गया है कि घटना की जांच चल रही है, लेकिन इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि लंदन एंबुलेंस सर्विस और कुछ अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घायल पड़ा है। ऐसा लग रहा था कि उस पर चाकू से हमला किया गया है। भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त जे भगवती से फोन पर बात कर बराड़ का हाल पूछा है। कृष्णा इस समय न्यूयॉर्क में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।