विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत पर आत्मघाती रूप में हो सकता है परमाणु हथियार का इस्तेमाल'

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2016 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 10:32 AM (IST)

पाकिस्तान में सत्ता पर आतंकियों का कब्जा हो सकता है ऐसे में वे भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का आत्मघाती हमला भी कर सकते हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को डर है कि पाकिस्तान में सत्ता पर आतंकियों का कब्जा हो सकता है और उनके हाथ में परमाणु हथियार आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में वे भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का आत्मघाती हमला भी कर सकते हैं।

हिलेरी ने आशंका जताई है कि यह समूची दुनिया के लिए खतरनाक स्थिति होगी। उन्होंने यह आशंका फरवरी में वर्जीनिया में चंदा देने वालों के साथ बैठक में जताई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने इससे संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित की है।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने कहा, भारत के मुकाबले में आने के लिए पाकिस्तान पूरी क्षमता का इस्तेमाल करके परमाणु हथियार बना रहा है। हमें आशंका है कि वहां कभी भी तख्तापलट हो सकता है और सत्ता जिहादियों के हाथ में जा सकती है। ऐसे में परमाणु हथियार भी जिहादियों के हाथ पहुंच जाएंगे और वे उनका आत्मघाती तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। परमाणु हथियारों का जिहादियों के हाथ में जाना पूरी दुनिया के लिए खतरनाक होगा। इस दौरान हिलेरी ने रूस और चीन के बीच तथा भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु हथियार बनाने का मुकाबला शुरू होने की भी आशंका जताई। हिलेरी ने इसे भविष्य के लिए सबसे खतरनाक स्थिति करार दिया।

सर्जिकल स्ट्राइल पर भड़के इमरान, कहा- वो मोदी को बताएंगे जवाब कैसे देते हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच बन गई युद्ध स्थितियों में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ का बयान भी हिलेरी की आशंका को पुष्ट करने वाला है। बुधवार को आसिफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से भारत के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दी थी। इस बयान को संयुक्त राष्ट्र ने गंभीरता से लिया है और संयम बरतने की सलाह दी है।

PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोला US, हर हालात पर है नजर