विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के बयान से उनकी पत्नी नाराज, कहा- आपत्तिजनक और अस्वीकार्य

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sun, 09 Oct 2016 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 04:51 AM (IST)

गौरतलब है कि ट्रंप का 2005 का एक विवादास्पद वीडियो जारी हुआ है जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणियां की हैं।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने महिलाओं को लेकर की गई पति की टिप्पणी को अस्वीकार्य और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने अमेरिकी जनता से माफ कर देने की अपील भी की है।

ट्रंप के बेटों ने भी लोगों से समर्थन देने का आग्रह किया है। मेलानिया का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वर्ष 2005 में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर ट्रंप की चौतरफा निंदा हो रही है। ट्रंप की पत्नी ने कहा, 'मेरे पति ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वे मेरे लिए अस्वीकार्य और घृणास्पद हैं। यह उस व्यक्ति का आभास नहीं दिलाता है, जिन्हें मैं जानती हूं। वह एक नेता की तरह दिल और दिमाग रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग उनकी सार्वजनिक माफी को स्वीकार करेंगे, जैसा मैंने किया और उन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिनका सामना हमारा देश और दुनिया कर रही है।'

डोनाल्ड के बेटे एरिक ट्रंप ने कहा, 'मेरे पिता दूसरे प्रेसिडेंशियल डिबेट की तैयारी कर रहे हैं और मैं जानता हूं कि उस वक्त आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।' उनके दूसरे बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी पिता का समर्थन किया है।बेटी पर भी टिप्पणी कर चुके हैं ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप बेटी इवांका ट्रंप को लेकर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने रेडियो जगत के जानेमाने प्रस्तोता होवर्ड स्टर्न (सीएनएन) से बातचीत के दौरान इवांका के शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की थी।

अक्टूबर 2006 के ऐसे ही एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि इवांका पहले से ज्यादा कामुक लगती है।चंदा देने वालों ने वापस मांगे पैसे ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वीडियो जारी होने के बाद अब उन्हें चंदा देने वालों ने अपने पैसे वापस मांगे हैं। ट्रंप के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले एक प्रमुख सदस्य ने सीबीएस न्यूज चैनल को बताया कि वीडियो सामने आने के बाद उनके पास ऐसे कई लोगों के फोन आ चुके हैं। वे ट्रंप पर धोखा देने का भी आरोप लगा रहे हैं। कई तो उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार माइक पेंस को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें- घट रहा है डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन, हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में आए भारतवंशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।