विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर कोरिया की भड़काने वाली कार्रवाई,.फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2016 06:56 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2016 07:54 PM (IST)

उत्तर कोरिया ने फिर समुद्र में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह कार्रवाई दक्षिण कोरिया, अमेरिका के तकरीबन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सियोल। उत्तर कोरिया ने फिर समुद्र में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह कार्रवाई दक्षिण कोरिया, अमेरिका के तकरीबन 3.17 लाख जवानों के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच की गई। उत्तर कोरिया के इस कदम पर जापान ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्योंगयांग ने सियोल के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते तोड़ने और संयुक्त औद्योगिक क्षेत्र की संपत्तियों की नीलामी की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें - ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वुंसान से मिसाइलें दागी गई। ये मिसाइलें पूर्व सोवियत संघ द्वारा विकसित स्कड श्रेणी की हैं। इनकी मारक क्षमता लगभग 500 किमी बताई जा रही है। स्कड के इस उन्नत संस्करण रोदोंग मिसाइल की जद में जापान भी आ जाएगा। इसे देखते हुए टोक्यो ने बीजिंग स्थित उत्तर कोरिया के दूतावास में इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें- उत्तर कोरिया ने रेल रोकने की कोशिश की तो दक्षिण कोरिया ने रोके जहाज

उत्तर कोरिया के पास कम दूरी की मिसाइलों का बड़ा जखीरा है। फिलहाल वह लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में जुटा है। उसके परमाणु वैज्ञानिक नन्हें परमाणु हथियार विकसित करने में सफलता हासिल कर चुके हैं। इनका इस्तेमाल लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों में किया जा सकता है।

टकराव और बढ़ा

प्योंगयांग ने कासोंग औद्योगिक क्षेत्र और माउंट कुमगैंग पर्यटन क्षेत्र की संपत्ति को नीलाम करने की घोषणा की है। अब उत्तर कोरिया ने अपनी जमीन पर सियोल द्वारा छोड़ी गई संपत्तियों को बेचेगा। दोनों देशों ने मिलकर इसे विकसित किया है। रॉकेट और परमाणु परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया संयुक्त क्षेत्र में कामकाज निलंबित कर चुका है।
यह भी पढ़ें- ईरान ने दो और मिसाइलों का किया परीक्षण, जद में इजरायल भी