विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाज शरीफ का भारत से वादा, 26/11 जैसी घटना नहीं होने देंगे

By Edited By:
Published: Tue, 14 May 2013 08:23 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2013 10:03 AM (IST)

करगिल युद्ध से नवाज शरीफ ने हाथ जला बैठा था। अब वह फूंक-फूंक कर कदम रखेंगे। उनके बयानों से तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करगिल युद्ध से नवाज शरीफ ने हाथ जला बैठा था। अब वह फूंक-फूंक कर कदम रखेंगे। उनके बयानों से तो यही लगता है। भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए नवाज ने पहल भी कर दी है। यदि बयानों के इशारों को समझें तो परवेज मुशर्रफ की मुश्किल बढ़ने वाली है तो दूसरी तरफ भारत से हाथ मिलाने के लिए नवाज हर संभव कोशिश करेंगे। चलिए बिना आपका समय गंवाए हम नवाज शरीफ के वो बयान बताते हैं जो भारत और पाक के रिश्ते को मजबूत करेंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को नवाज शरीफ को भारत आने का न्यौता दिया तो अब बारी नवाज शरीफ की थी। नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह को पाक आने का न्यौता दे डाला। नवाज शरीफ ने कहा, 'अगर मनमोहन सिंह मेरे शपथ ग्रहण में आएं तो खुशी होगी।'

चुनावी जंग में सबको मात देने वाले नवाज शरीफ ने कहा कि हम भारत से रिश्ते बेहतर करने पर काम करेंगे।

परवेज मुशर्रफ और भारत के लिए सबसे अहम बयान, 'करगिल युद्ध की जांच करेंगे।'

26/11 मुंबई हमले के बारे में उन्होंने कहा, 'करगिल और मुंबई हमले जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होना चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएंगें।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर