विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थ्रीडी प्रिंटर तैयार करेगा अंतरिक्षयात्रियों के लिए पिज्जा

By Edited By:
Published: Mon, 27 Jan 2014 09:04 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 Jan 2014 09:12 PM (GMT+05:30)

वाशिंगटन। भारतीय मूल एक इंजीनियर ने एक ऐसा थ्रीडी प्रिंटर विकसित करने का दावा किया है, जो लंबे अभियानों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारतीय मूल एक इंजीनियर ने एक ऐसा थ्रीडी प्रिंटर विकसित करने का दावा किया है, जो लंबे अभियानों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए लजीज भोजन और पिज्जा तैयार कर सकेगा। मैकेनिकल इंजीनियर अनजान कांट्रेक्टर ने पिछले साल अपने इस प्रोजेक्ट के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से 125000 डॉलर (करीब 78 लाख रुपये) का अनुदान हासिल किया था।

इस प्रोजेक्ट के तहत अनजान को ऐसे थ्रीडी प्रिंटर का प्रोटोटाइप तैयार करना था जो अंतरिक्षयाक्षियों को अधिक पोषक और आरामदायक भोजन का विकल्प प्रदान कर सके। अब तक अंतरिक्षयात्री अभियान के दौरान डिब्बाबंद और सूखे मेवे व अन्य खाद्य पदार्थ ही खाते हैं।

सुपर अर्थ पर धरती जैसी है जलवायु और जीवन

मंगल पर मिली अनोखी चट्टान देख वैज्ञानिक चकित

टेक्सास स्थित सिस्टम्स एंड मटीरियल्स रिसर्च कारपोरेशन में काम कर रहे अनजान ने कहा कि यह प्रिंटर खाद्य पदार्थ में मौजूद प्रोटीन, वसा व अन्य पोषक तत्वों को बरकरार रखेगा यूट्यूब पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा है कि थ्रीडी प्रिंटर अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महज 70 सेकेंड में पिज्जा तैयार कर देगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर