विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाज शरीफ और उनके परिजनों पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 08:06 PM (IST)

शरीफ परिवार पर इन संपत्तियों में काला धन खपाने का आरोप है। जबकि पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ चार मामले आय से अधिक संपत्ति के हैं।

नवाज शरीफ और उनके परिजनों पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज
नवाज शरीफ और उनके परिजनों पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान में नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके दोनों बेटों-हसन व हुसैन, बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये हैं। ये मामले लंदन के चार फ्लैट और 16 खनन कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी को लेकर हैं।

शरीफ परिवार पर इन संपत्तियों में काला धन खपाने का आरोप है। जबकि पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ चार मामले आय से अधिक संपत्ति के हैं। ये मामले सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई के आदेश के मुताबिक दर्ज किये गए हैं। अगर इन मामलों में आरोपी शरीफ परिवार और डार दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 14 साल की कैद, भारी जुर्माना और अवैध संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। मामले दर्ज करने का फैसला ब्यूरो के चेयरमैन कमर जमां चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को पांच न्यायाधीशों की पीठ ने नवाज शरीफ को संसद की सदस्यता के अयोग्य घोषित किया था। इससे पहले संयुक्त जांच दल ने शरीफ परिवार की अवैध संपत्ति के सिलसिले में एक विस्तृत रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार को लौटेंगे पाकिस्तान