विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार को लौटेंगे पाकिस्तान

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 05:25 PM (IST)

शरीफ गले के कैंसर से पीडि़त पत्नी कुलसुम नवाज को देखने के लिए लंदन गए हैं। कुलसुम का ऑपरेशन सफल रहा है।

पूर्व पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार को लौटेंगे पाकिस्तान
पूर्व पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार को लौटेंगे पाकिस्तान

लाहौर, प्रेट्र। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शुक्रवार को पाकिस्तान लौटने की संभावना है। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। शरीफ गले के कैंसर से पीडि़त पत्नी कुलसुम नवाज को देखने के लिए लंदन गए हैं। कुलसुम का ऑपरेशन सफल रहा है। पिछले सप्ताह शरीफ के लंदन जाने पर पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में उनके वापस न आने की अटकलें तेज हो गई थीं।

पीएमएल-एन के राजनीतिक सचिव आसिफ करमानी ने कहा, 'शरीफ 8 सितंबर को पाकिस्तान लौट सकते हैं। वापस आने पर वह न केवल विशेष अदालत में चलने वाले मुकदमे का सामना करेंगे बल्कि खैबर पख्तूनख्वा से जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी करेंगे।'

पनामा पेपर लीक में फंसे शरीफ और उनके बेटों हुसैन व हसन, बेटी मरयम, दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर और वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) गुरुवार को चार मामले दर्ज करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने गत 28 जुलाई को शरीफ की संसद सदस्यता खत्म कर दी थी, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके कारण लाहौर संसदीय सीट भी रिक्त हो गई है। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में पीएमएल-एन ने कुलसुम को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढें: गया में इन 6 धार्मिक स्‍थलों के दर्शन के लिए भी आते हैं लोग