विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन पर भरोसा नहीं करते ज्यादातर भारतीय

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 09:21 AM (IST)

चीन के प्रधानमंत्री ली कछयांग के नई दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को यहां जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि ज्यादातर भारतीय चीन की एशिया और भारत के प्रति नीति को लेकर आशंकित हैं। लॉवी इंस्टीट्यूट और ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट (एआइआइ) द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक,

News Article Hero Image

मेलबर्न। चीन के प्रधानमंत्री ली कछयांग के नई दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को यहां जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि ज्यादातर भारतीय चीन की एशिया और भारत के प्रति नीति को लेकर आशंकित हैं।

लॉवी इंस्टीट्यूट और ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट (एआइआइ) द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, 83 प्रतिशत भारतीय चीन को देश की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं।

इंडिया पोल 2013 : फेसिंग द फ्यूचर' नामक सर्वेक्षण के मुताबिक इस अविश्वास के कई कारण हैं। इनमें चीन के पास परमाणु हथियार होना, हिंद महासागर क्षेत्र के अन्य देशों के साथ चीन द्वारा दोस्ताना रिश्ते बढ़ाने के अलावा भारत-चीन सीमा विवाद भी शामिल है। यह सर्वेक्षण 1233 भारतीयों पर किया गया।

सर्वेक्षण के मुताबिक भले ही चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है, लेकिन महज 31 प्रतिशत भारतीय ही मानते हैं कि चीन की वृद्धि भारत के लिए अच्छी है। 65 प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि भारत को चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए दूसरे देशों का साथ देना चाहिए। वहीं 64 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि भारत को एशिया में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए चीन का सहयोग मिले।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।