विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम पत्र छपवाएगी मोनिका

By Edited By:
Published: Fri, 21 Sep 2012 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2012 02:19 PM (IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पूर्व प्रेमिका मोनिका लेवेंस्की एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोनिका बिल क्लिंटन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पूर्व प्रेमिका मोनिका लेवेंस्की एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोनिका बिल क्लिंटन के साथ अपने अफेयर को लेकर एक एक पुस्तक लिखने जा रही है।

इसमें क्लिंटन को लिखे गए प्रेम पत्रों का भी जिक्र होगा। व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका को क्लिंटन सबसे ज्यादा पसंद करते थे। वह अब क्लिंटन से बदला लेना चाहती है। मोनिका का मानना है कि ओवल ऑफिस में क्लिंटन से हुई गुप्त भेंट के चलते उसकी बदनामी हो गई, लेकिन क्लिंटन साफ बच कर निकल गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने मोमिका के मित्रों के हवाले से बताया कि वह 12 मिलियन डॉलर में अपनी जीवनी लिखने जा रही है।

हिलेरी को कहा था कोल्ड फिश

मोनिका ने इससे पहले दिए साक्षात्कारों में कभी बिल क्लिंटन के साथ अफेयर का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अब वह क्लिंटन की तीन लोगों के साथ कभी तृप्त न होने वाली इच्छा के बारे में खुलासा करेगी। मोनिका के 39 साल के एक मित्र ने बताया कि लेवेंस्की यह बताएगी कि क्लिंटन ने किस तरह अपनी पत्‍‌नी और अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को कोल्ड फिश कहा था। क्लिंटन अपनी पत्‍‌नी के साथ सेक्स संबंधों को लेकर संतुष्ट नहीं थे। समाचार पत्र के मुताबिक मोनिका क्लिंटन को लिखे प्रेम पत्रों को भी रिलीज करेगी। इनमें से कुछ ऐसे पत्र हैं, जो वह क्लिंटन को कभी नहीं भेज सकी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर