विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति आेलांद से की 'नाव पर चर्चा'

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 12:47 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2015 07:40 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शुक्रवार को पेरिस के बीचोबीच बहने वाली ला सीन नदी में क्रूज की सवारी का लुत्फ उठाया। दोनों नेताओं के एक साथ नौका विहार को 'नाव पर चर्चा' बताया गया।

News Article Hero Image

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शुक्रवार को पेरिस के बीचोबीच बहने वाली ला सीन नदी में क्रूज की सवारी का लुत्फ उठाया। दोनों नेताओं के एक साथ नौका विहार को 'नाव पर चर्चा' बताया गया।

चाय पर चर्चा के लिए प्रसिद्ध मोदी ने पहली बार विश्व के किसी नेता के साथ नाव पर चर्चा की है। 17 समझौतों पर दस्तखत के बाद हुए नौका विहार में दोनों नेता बहुत ही सहज नजर आए। क्रूज पर अनौपचारिक माहौल में ओलांद मोदी को नदी के आसपास के इलाकों के बारे में जानकारी देते नजर आए।

इस दौरान कई लोगों ने नदी में नाव की सवारी का लुत्फ उठाया। नाव पर फ्रांसीसी मंत्रियों समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। दोनों नेताओं ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा के बाद नाव की सवारी की।

पढ़ें : भारत-फ्रांस के बीच राफेल समेत 17 करार, एटमी डील पर भी मुहर

पढ़ें : राफेल सौदे पर स्वामी ने केंद्र को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।