विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्‍ट्रासाउंड को छोड़ो, आपके दिल का हाल बताने आ गया मोबाइल एप

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 10:05 AM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 10:08 AM (IST)

ऐसी तकनीक विकसित की है जो हार्ट के बायीं ओर स्थित वेंट्रीक्यूलर इजेक्शन फ्रैक्शन (एलवीईएफ) के जरिये हार्ट की स्थिति का पता लगाने में सक्षम है।

अल्‍ट्रासाउंड को छोड़ो, आपके दिल का हाल बताने आ गया मोबाइल एप
अल्‍ट्रासाउंड को छोड़ो, आपके दिल का हाल बताने आ गया मोबाइल एप

लॉस एंजिलिस, पीटीआई। जीवनशैली में बदलाव के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसा मोबाइल एप विकसित किया है, जिसमें लगे कैमरे की मदद से बहुत ही कम समय में हार्ट की स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है।

मौजूदा समय में अल्ट्रासाउंड के जरिये हार्ट के बारे में जानकारी जुटाई जाती है। इसमें तकरीबन 45 मिनट का वक्त लगता है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने ऐसी तकनीक विकसित की है जो हार्ट के बायीं ओर स्थित वेंट्रीक्यूलर इजेक्शन फ्रैक्शन (एलवीईएफ) के जरिये हार्ट की स्थिति का पता लगाने में सक्षम है। कैमरे वाले एप को चालू कर गर्दन के पास रखा जाता है।

यह एप कैरोटिड आर्टरी (गर्दन में मौजूद धमनी जिसके जरिये रक्त को शरीर के अन्य हिस्सों में भेजा जाता है) द्वारा स्किन को विस्थापित करने के आधार पर हार्ट के स्वस्थ होने या न होने का पता लगाता है।

यह भी पढ़ें: 'ब्‍लू व्‍हेल' के चक्‍कर में जोधपुर की लड़की ने फिर की सुसाइड की कोशिश