विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ब्‍लू व्‍हेल' के चक्‍कर में जोधपुर की लड़की ने फिर की सुसाइड की कोशिश

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 11:23 AM (IST)

इससे पहले जब लड़की ने एक पहाड़ी की झील से कूद कर जान देने की कोशिश की थी, तब पुलिस ...और पढ़ें

'ब्‍लू व्‍हेल' के चक्‍कर में जोधपुर की लड़की ने फिर की सुसाइड की कोशिश
'ब्‍लू व्‍हेल' के चक्‍कर में जोधपुर की लड़की ने फिर की सुसाइड की कोशिश

नई दिल्‍ली। ब्‍लू व्‍हेल गेम जानलेवा साबित हो रहा है। इसमें बच्‍चे, किशोर इस कदर फंसे हुए हैं इसका जीता जागता उदाहरण राजस्‍थान के जोधपुर में सामने आया मामला है। खबर है कि ब्लू व्हेल चैलेंज के चक्कर में झील में कूद कर खुदकुशी की कोशिश करने वाली लड़की ने फिर जान देने की कोशिश की है।

10वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस लड़की ने इस बार नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश की। मगर समय रहते परिवार वालों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। 

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। एक डॉक्‍टर ने बताया कि उसके परिवार वाले उसे तुरंत अस्‍पताल ले आए। हमने उसे आईसीयू में भर्ती किया और उचित इलाज किया। वह खतरे से बाहर है, मगर हमने उसे अभी भी आईसीयू में रखने का फैसला किया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके सभी महत्‍वपूर्ण अंग उचित तरीके से काम करने लगे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जब लड़की ने एक पहाड़ी की झील से कूद कर जान देने की कोशिश की थी, तब पुलिस ने उसे बचा लिया था। उस वक्‍त उसके हाथ पर ब्‍लू व्‍हेल का चित्र बना हुआ पाया गया था। इस गेम के चक्‍कर में देश भर में कई मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। इसके आखिरी चरण में गेम खेलने वाले को सुसाइड करने के लिए कहा जाता है। दुनियाभर में मासूस बच्‍चे, किशोर, छात्र इसकी चपेट में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फिर से ट्रेन हादसा, सोनभद्र में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतरे