विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में जबरन धर्मातरण से परेशान अल्पसंख्यक

By Edited By:
Published: Sat, 21 Apr 2012 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2012 04:18 PM (IST)

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय जबरन धर्मांतरण किए जाने से परेशान हैं और उन्होंने अपने मामले में न्यायिक व्यवस्था की कड़ी आलोचना की है।

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय जबरन धर्मांतरण किए जाने से परेशान हैं और उन्होंने अपने मामले में न्यायिक व्यवस्था की कड़ी आलोचना की है।

तीन हिंदू महिलाओं को कथित तौर पर जबरन धर्मांतरित करने और मुस्लिमों से शादी करने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

इसी हफ्ते मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी की अगुवाई में पीठ ने महिलाओं को कहा था कि उन्हें अपना भविष्य खुद तय करना चाहिए जिसके बाद महिलाओं ने अपने पति के साथ जाने का विकल्प चुना।

कैथोलिक नेशनल कमीशन फॉर जस्टिस एंड पीस के प्रतिनिधि इमानुएल यूसुफ और पीटर जैकब ने बलात धर्मांतरण के मुद्दे को व्यापक नजरिए से देखे जाने की जरूरत को रेखांकित किया।

उन्होंने न्याय और मानवाधिकार को बनाए रखने के लिए सरकार से कड़ा रुख अपनाने की मांग की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर