विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़की की रेप के बाद हत्या

By Edited By:
Published: Sun, 19 Jan 2014 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2014 09:19 AM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ वर्षीय एक हिंदू लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। प्रांतीय राजधानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ वर्षीय एक हिंदू लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

प्रांतीय राजधानी लाहौर से चार सौ किमी दूर मौजा गुनिया निवासी बस्ती काटा ने बताया कि गुरुवार को घर के बाहर खेलने के दौरान उनकी बेटी लापता हो गई। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इस बीच शनिवार को रिश्तेदारों को लड़की का शव एक खेत में मिला। पुलिस शव को खानपुर के सरकारी अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। नाराज परिजनों के विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और तब डॉक्टरों ने शव का परीक्षण किया। इसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रेप के दौरान लड़की की मौत हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।