विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लेन में जिहाद-जिहाद चिल्लाने वाले यात्री को 9 महीने जेल की सजा

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 04:41 PM (IST)

मार्च 2015 में डियुल्स से डेनवर जानी वाली फ्लाइट में यात्रा के दौरान डेविड पेट्रिक ने अचानक जहाज में जिहाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एलेक्सजेंड्रिया। यूनाइडेट एयरलाइंस में जिहाद जिहाद चिल्लाते हुए कॉकपिट की तरफ भागने वाले एक अमेरिकी शख्स को अलादत ने नौ महीने जेल की सजा सुनाई है।

न्यूयॉर्क के पोगकिपसी इलाके में रहने वाले 36 साल के डेविड पैट्रिक डायज को अदालत ने अदालत ने पायलट के काम में बाधा डालने का दोषी पाया है।

दरअसल मार्च 2015 में डियुल्स से डेनवर जानी वाली फ्लाइट में यात्रा के दौरान डेविड पेट्रिक ने अचानक जहाज में जिहाद जिहाद चिल्लाना शुरू कर दिया और कहने लगा कि प्लेन की बैली में कुछ विस्फोटक है। इसके बाद दूसरे यात्रियों ने उसे पकड़ा और प्लेन की आपात लैंडिंग कराई गई।

डेविड पेट्रिक के वकील ने कहा कि उसे कोई मानसिक बीमारी है। हालांकि अभियोजन पक्ष ने उसके लिए 21 महीने की जेल की सजा की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे नौ महीने जेल की ही सजा दी।

डायज पर 22000 डॉलर का भी जुर्माना लगाया है जो विमान कंपनी को हर्जाने के तौर पर दिया जाएगा।

पढ़ें- इंडोनेशिया में एक प्लेन ने दूसरे प्लेन को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला