यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
व्हेल के पेट में तीन दिनों तक रहकर भी जिंदा बच गया यह व्यक्ति
स्पेन में रहने वाले एक मछुआरे ने दावा किया है कि वह तीन दिनों तक व्हेल के पेट में रहकर वापस आया है।

मैड्रिड। स्पेन में रहने वाले एक मछुआरे ने दावा किया है कि वह तीन दिनों तक व्हेल के पेट में रहकर वापस आया है। दरअसल, लुइगी मार्क्वेज नामक यह मछुआरा समुद्र में आए एक तुफान में फंस गया था।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, 56 वर्षीय लुइगी मार्क्वेज रोजाना समुद्र में मछली पकड़कर अपना जीवन-यापन करते हैं। वे एक दिन समुद्र में अपनी नाव से मछली पकड़ने गए थे और तभी एक भयंकर तुफान में फंस गए। लुइगी का दावा है कि वे समुद्र में एक व्हेल मछली के पेट में चले गए थे।
लुइगी ने बताया, 'तुफान आने की वजह से मैं अपनी नाव से फिसल गया था और इसी बीच एक व्हेल ने मुझे शिकार बना लिया। इसके बाद मैं तीन दिन और तीन रात तक उसी के पेट में रहा।'
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हुई सबसे भुतही सेल्फी, हजारों लोगों ने की शेयर
व्हेल के पेट से जिंदा निकले लुइगी का कहना है कि इन दिनों उन्होंने व्हेल के द्वारा खाई जाने वाली मछलियों को ही खाकर पेट भरते थे। उन्होंने कहा कि उनकी हाथ की घड़ी ने तीन दिनों तक उनकी काफी मदद की। इसी से वे यह जान पाए कि वास्तव में वे व्हेल के पेट के किस हिस्से में हैं।
यह भी पढ़ें : लंदन की फ्लाइट में यात्री ने एयरहोस्टेस को दबोचा और फिर...
बता दें कि लुइगी मार्क्वेज को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड ने तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद ही उन्हें बचाया जा सका है। लुइगी की मानें तो व्हेल ने तीन दिन बाद उन्हें खुद ही अपने मुंह से उगल कर बाहर कर दिया।
