विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रासायनिक हमले का मास्टरमाइंड असद का भाई!

By Edited By:
Published: Mon, 26 Aug 2013 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 08:19 PM (IST)

सीरिया में जारी गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद से ज्यादा उनके भाई माहेर अल असद निर्णायक भूमिका निभाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। सीरिया में जारी गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद से ज्यादा उनके भाई माहेर अल असद निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पर्दे के पीछे से सेना की गतिविधियों को संचालित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें पिछले करीब एक साल से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, लेकिन पिछले हफ्ते दमिश्क के पास विद्रोहियों के गढ़ में रासायनिक हमलों को लेकर शक की सुई माहेर की ओर घूम रही है। उन्हें ही इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक असद भले ही राष्ट्रपति हैं, लेकिन कई मायनों में बड़े भाई की तुलना में माहेर के निर्णय अंतिम होते हैं। ताकतवर सैन्य डिवीजन की कमान उन्हीं के हाथ में है। वह दमिश्क के बाहरी इलाकों में विद्रोहियों के खिलाफ मोर्चे का नेतृत्व भी कर रहे हैं। पिछले बुधवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में नागरिकों पर हुए रासायनिक हमले में माहेर का हाथ माना जा रहा है। माहेर बॉथ पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य हैं जबकि देश की पुलिस के प्रमुख स्तंभ वह ही हैं। वर्ष 2000 से सैन्य डिवीजन की कमान संभाल रहे माहेर देश के अन्य बलों का भी नेतृत्व करते हैं। पिछले साल 18 जुलाई को दमिश्क में एक बैठक के दौरान हुए विस्फोट से पहले उन्हें सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। इस विस्फोट में सुरक्षा प्रमुख, असद की बहन बुशरा के पति आसिफ शौकत समेत कई लोग मारे गए थे। उसके बाद से कहा जा रहा है कि बैठक में माहेर भी मौजूद थे और हादसे में घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति कार्यालय के पूर्व प्रेस आफिसर अब्दुल्ला उमर ने कहा कि उन्होंने माहेर को बैठक में जाते देखा था। हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ और एक पांव गंवा दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। माहेर की पत्नी दुबई में बहन बुशरा के साथ रहती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।