विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन के टावर से घंटों बाद भी निकलता रहा धुआं, मृतकों की संख्या 17 तक पहुंची

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 09:14 AM (IST)

लंदन पुलिस आयुक्त ने बताया कि टावर से 65 लोगों को निकाला जा चुका है। 37 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 17 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लंदन के टावर से घंटों बाद भी निकलता रहा धुआं, मृतकों की संख्या 17 तक पहुंची
लंदन के टावर से घंटों बाद भी निकलता रहा धुआं, मृतकों की संख्या 17 तक पहुंची

लंदन, एजेंसी। पश्चिम लंदन के ग्रेनफेल टावर में लगी आग 48 घंटे बाद भी पूरी तरह बुझ नहीं सकी। ऊपरी मंजिलों से धुआं निकलता रहा। मृतकों की संख्या 17 तक पहुंच चुकी है। कई अब भी लापता हैं। आशंका है कि कुछ लोग टावर के मलबे में दबे हो सकते हैं।

टावर का बाहरी हिस्सा टूटकर गिर रहा है। पुलिस को पूरे टावर की तलाशी में दो सप्ताह से ज्यादा का समय लग सकता है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे गुरुवार को खाक हुए टावर के पास पहुंचीं और आपातकालीन सेवा के कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। लंदन पुलिस आयुक्त ने बताया कि टावर से 65 लोगों को निकाला जा चुका है। 37 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 17 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार टावर को लेकर लगातार खतरे की चेतावनी दी जा रही थी। हालांकि टावर की हाल में मरम्मत की गई थी, लेकिन इससे संबंधी कागजात में फायर बैरियर का कोई जिक्र नहीं है। सुरक्षा विशेषज्ञ ऊंची इमारतों में फायर बैरियर या फायर वॉल को अनिवार्य मानते हैं। ऐसा इसलिए ताकि आग लगने की सूरत में फायर बैरियर से इसके फैलाव को रोका जा सके। बताया जाता है कि फ्लैटों की बाहरी दीवार पर प्लास्टिक युक्त आवरण के कारण आग तेजी से फैली।

इसे भी पढ़ें: लंदनः 27 मंजिला इमारत में भीषण आग, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।