विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIRALVIDEO : चिड़ियाघर में शेर ने किया छोटे से बच्चे पर हमला

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2016 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 07:53 PM (IST)

आप अपने बच्चों को चिड़ियाघर दिखाने तो जरूर ले जाते होंगे और शायद बचपन में खुद भी गए होंगे। जानवरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

टोक्यो । आप अपने बच्चों को चिड़ियाघर दिखाने तो जरूर ले जाते होंगे और शायद बचपन में खुद भी गए होंगे। जानवरों के आसपास घूमना और उन्हें देखना एक सुखद अहसास देता है। लेकिन ये अहसास तभी तक अच्छा लगता है जब तक हमें यह पूरी तरह से भरोसा हो कि उन्हें देखकर हम सुरक्षित हैं..लेकिन टोक्यो के एक चिड़ियाघर में जो हुआ, उसके साक्षी संभवत: लंबे समय तक सहमे रहेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चिड़ियाघर घूमने आया पीली ड्रेस पहने ये बच्चा कांच की दीवार के पार शेर को देख रहा था। वह जैसे ही मुड़ने लगा कि अचानक दूर बैठा शेर उसकी ओर छलांग लगाते हुए दौड़ा और कांच की दीवार पर नाखून-से मारने लगा। बच्चे और शेर के बीच यदि वह कांच की दीवार न होती तो क्या होता... आप सोच सकते हैं।