विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन नहीं भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2016 06:39 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 06 Jan 2016 06:50 PM (GMT+05:30)

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अगले महीने भारत आएंगे। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कमल थापा ने बताया कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काठमांडू। कुछ महीनों से भारत से तनावपूर्ण रिश्तों के चलते कयास थे कि नेपाल का झुकाव चीन की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पहले विदेश दौरे के रूप में चीन को चुन सकते हैं, लेकिन बुधवार को ऐसी अटकलों पर विराम लग गया। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कमल थापा ने बताया कि ओली विदेश की पहली यात्रा के तौर पर भारत का दौरा करेंगे। थापा खुद पिछले तीन महीनों में दो बार भारत की यात्रा कर चुके हैं।

दरअसल, शपथ लेने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पहले विदेश दौरे के रूप में भारत को ही चुनते रहे हैं। सिर्फ माओवादी पुष्प कमल दहल प्रचंड ने ही नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले विदेश दौरे के रूप में चीन को चुना था।

विदेश मंत्री थापा ने बताया कि ओली भारत दौरे के बाद चीन जाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री के पहले दौरे को लेकर मीडिया में बनी उत्सुकता पर वह बोले, 'हमें इस तरह की मानसिकता को त्याग देना चाहिए। प्रधानमंत्री किस देश का पहला दौरा करेंगे। ऐसी तुलना करना ठीक नहीं है। नेपाल एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है। उसके भारत और चीन दोनों से संबंध हैं।'

पढ़े : नेपाल के पीएम ने पीएम मोदी से की बात, आंतरिक हालात की दी जानकारी

राजनयिक सूत्रों ने अनुसार, ओली फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में भारत जाएंगे, जल्द ही तिथियों का निर्धारण होगा।

मालूम हो, नेपाल में मधेशी आंदोलन के चलते अगस्त 2015 से ही भारत व नेपाल के बीच संबंधों में कुछ खटास आ गई है। नेपाल के मौजूदा हालात के लिए ओली भी पूर्व में भारत को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।