विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल के पीएम ने पीएम मोदी से की बात, आंतरिक हालात की दी जानकारी

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2015 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2015 12:40 PM (IST)

नेपाल ने पीएम मोदी को अपने देश में आंतरिक हालात की जानकारी दी। पीएम ने कहा कि नेपाल को आम सहमति के आधार स्थाई समाधान खोजने की जरूरत है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नेपाल के पीएम के पी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी ने नेपाली पीएम ओली से कहा कि आम सहमति से स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है।

नेपाल अपने देश में जारी अशांति के लिये भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है, हालांकि भारत सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो नेपाल के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दे रहा है। सशक्त नेपाल की जरूरत भारत को है, और भारत अपने बुनिय़ादी सिद्धांतों से बंधा हुआ है।

गौरतलब है कि नेपाल में मधेश आंदोलन के चलते आम लोगों को रोजमर्रा की चीजें मुहैया नहीं हो पा रही हैं।

मधेश आंदोलन को ले ऊंची कीमतों में बिक रहा सामान