विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिसाइल परीक्षण के बाद बोला उत्तर कोरिया का तानाशाह, US को देंगे बड़ा गिफ्ट

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 07:36 PM (IST)

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, स्कड श्रेणी की मिसाइल ह्वासांग की तुलना में यह नई मिसाइल उन्नत गाइडेंस सिस्टम से लैस है।

मिसाइल परीक्षण के बाद बोला उत्तर कोरिया का तानाशाह, US को देंगे बड़ा गिफ्ट
मिसाइल परीक्षण के बाद बोला उत्तर कोरिया का तानाशाह, US को देंगे बड़ा गिफ्ट

सियोल, रायटर। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तमाम चेतावनियों को दरकिनार कर लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका को और बड़ा उपहार देंगे। प्योंगयांग ने किम की निगरानी में सोमवार को किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को सफल बताया है।

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, स्कड श्रेणी की मिसाइल ह्वासांग की तुलना में यह नई मिसाइल उन्नत गाइडेंस सिस्टम से लैस है। वहीं दक्षिण कोरियाई सेना ने भी माना कि प्योंगयांग ने सोमवार को संशोधित स्कड श्रेणी की मिसाइल का परीक्षण किया था। यह मिसाइल 450 किमी की दूरी तय करने के बाद पूर्वी समुद्री इलाके में गिरी थी। इस परीक्षण के बाद किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ अपने देश की रक्षा के लिए और ज्यादा शक्तिशाली हथियार बनाएंगे। इसके जरिये अमेरिका को बड़ा 'गिफ्ट पैकेज' देंगे। 

द. कोरिया-अमेरिका का सैन्य अभ्यास

दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने सोमवार को अमेरिकी बमवर्षक विमानों सुपरसोनिक बी-1बी लांचर के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। अमेरिकी नौसेना ने बताया कि विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन और यूएसएस रोनाल्ड रीगन के साथ कोरियाई प्रायद्वीप के पास एक और सैन्य अभ्यास करने की योजना है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह अभ्यास कब किया जाएगा। उत्तर कोरिया ने इस तरह के सैन्य अभ्यास को युद्ध की तैयारी करार दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के पीछे हैं कौन-कौन शामिल जानते हैं आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।