विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एवरेस्‍ट को फतह करने वाली पहली महिला जुनको ताबे का निधन

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 02:38 PM (IST)

एवरेस्‍ट को फतह करने वाली पहली महिला जुनको ताबे का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष की थीं। जापानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

टोक्यो(जेएनएन)। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला, जुनको ताबे का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष की थीं। माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने के बाद अपनी यात्रा जारी रखी थी और 70 से अधिक देशों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों को फतह कर इतिहास रचा था। जापानी मीडिया की खबर के मुताबिक उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है। उनका जन्म 1939 में हुआ था।

एवरेस्ट फतह करने के 16 वर्ष बाद 1991 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और भी पर्वत फतह करना चाहती हैं। उन्होंने यह साहस भरा काम एक ऐसे देश में रहते हुए किया था जहां महिलाओं की जगह घर में मानी जाती थी। उनका कहना था कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए।

उन्होंने 1969 में एक लेडीज क्लाइंबिग क्लब की स्थापना की थी। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी पीढ़ी के अधिकतर जापानी पुरुष उम्मीद करते हैं कि महिलाएं घर में रहेंगी और घर की सफाई करेंगे। वह 1992 में सात महाद्वीपों की सबसे उंचे पर्वतों की चोटियों को फतह करने वाली पहली महिला बनीं।

एवरेस्ट से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें